-शनि के घर बदलने से देश-दुनिया पर भी पडेगा असर
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता। 29 वर्ष बाद शनि आगामी 24 जनवरी को मकर राशि यानि अपने घर में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते वृषभ व कन्या राशि से शनि की ढैया समाप्त होगी। तो वहीं वृश्चिक राशि से शनि की साढे साती पूरी तरह से हट जाएगी। लेकिन धनु, मकर, कुंभ राशियां शनि की साढे साती के प्रभाव मंे रहेंगी तो वहीं मिथुन व तुला राशि शनि की ढैया में आ जाएंगी।
आगामी शुक्रवार यानि माघ मास की मौनी अमावस्या पर सुबह 9ः51 बजे शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसके चलते शनिदेव अपनी मकर राशि में ढाई वर्ष तक होंगे। मकर राशि का स्वामी शनि है। ढाई वर्ष बाद शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यो की मानें तो शनि को देवों में न्यायधीश का दर्जा मिला है। इसीलिए इस दौरान न्याय प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। वहीं उद्योग-धंधों में तेजी आएगी। जबकि निर्माण कार्यो में मंदी बनी रहेगी। इसका एक कारण यह है कि कारखानों व उद्योग धंधों पर शनि का प्रभुत्व बना रहता है। जबकि उसकी गति मंद होने से निर्माण में देरी होती है।
इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न-
- लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर शनिवार की शाम चेहरा देखकर दान करें
- काली उडद की दाल की खिचडी जरूरतमंद लोगों में बांटे।
- काला कपडा, काला कंबल, लोह के बर्तन जरूरतमंदो को दान करें
- शनिवार की शाम पीपल के नीचे सरसों के तेल का दियां जलाएं और पीपल की सात परिक्रमा करें
-शनि क मंत्र ऊं शं शनिश्चरायै नमः का जाप रोज शाम को करें
- हर शनिवार सुंदरकांड का पाठ करे, जीवन में आएंगी खुशियां