सहारनपुर। दीवानी न्यायालय बार संघ में आज बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी और उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया गया।
दीवानी न्यायालय बार संघ परिसर में आज बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जला व पुष्प अर्पित कर बार संघ अध्यक्ष आदित्य अंगीरस, महासचिव आदित्य सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। अधिवक्ता सुधीर कुमार शर्मा, बाबूराम ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा चकबंदी अधिनियम का उद्भव कर समाज को एक नया कानून दिया। अधिवक्ता हरपाल सिंह जीवन व सुरेश गौतम, सिद्धार्थ शंकर त्यागी ने कहा कि नारी उत्थान एवं भारतीय रिजर्व बैंक व सभी को समान अधिकार प्रदान करने की बाबत उनको सिम्बल आॅफ नॉलेज कहा जाये, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कार्यक्रम में चन्द्रप्रकाश गुप्ता, चौ.जानिसार, राशिद जमील, शीशपाल पुंडीर, चौ.रणधीर सिंह, महेश गुप्ता, अशोक पुंडीर, मुनव्वर खान, मौ.आकिल, संजय वर्मा, शाहिद, जमाल साबरी, राजीव शर्मा, अमित मेहरा, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।