• Home
  • >
  • राकेश जैन के दोबारा भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • Label

राकेश जैन के दोबारा भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

CityWeb News
Saturday, 30 November 2019 06:34 PM
Views 509

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भाजपा में दोबारा महानगर अध्यक्ष बनने पर राकेश जैन का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश जैन के सम्मान मदनपुरी कालोनी स्थित उनके आवास से स्वागत जुलूस निकाला और दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां भी वितरित की। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाने के लिए वह सहारनपुर महानगर के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान का काम किया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web