• Home
  • >
  • कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाएं कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष
  • Label

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाएं कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष

CityWeb News
Monday, 03 February 2020 07:38 PM
Views 510

Share this on your social media network

-कहा भाजपा राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को धर्म-जाति में बांट रही सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। नानौता नगर आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुज्जफ्फर अली का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहंुचाने का आह्वान किया गया।
सोमवार को नानौता में जिला महामंत्री फाजिल हुसैन के आवास पर पंहुचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुज्जफ्फरअली का कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होनें भाजपा. को लेकर जमकर भडास निकालते हुए कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। जिसके चलते आए दिन कहीं न कहीं झगडे होते रहते है। उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए ब्लाॅक व नगर से 33 कार्यकर्ताओं के नाम प्रदेश अध्यक्ष को भेजने है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पंहुचाकर आपसी सद्भावना व भाईचारा बनाकर देश को बचाना है। उन्होनें कहा कि सत्तारूढ पार्टी भाजपा हमारे लोकतंत्र को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को जाति-धर्म के आधार पर बांट रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होनें कहा कि संविधान से छेडछाड व बदलाव का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संजीव कौशल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस विजय शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष देवेन्द्र राणा, आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान चरणसिंह, उपेन्द्र, एजाज, नवेद खान, इसरार, अमजद हुसैन, मोहसिन अली, अली हैदर, नाजिम, सफदर हुसैन, मुज्जफ्फर हुसैन, अफजाल हुसैन आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web