-यमुना नदी के पानी से अनेक गांवों के किसानों की फसलें हुई जलमग्न
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। 20 फरवरी की रात अचानक हुई भारी बरसात के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से यमुना नदी का पानी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव दौलतपुर, दनन्तपुर, रावणपुर सहित अनेक गांवों के खेतों में घुस गया। अचानक खेतों में पानी आने से किसानों में हड़कंप मच गया। पानी घुसने से किसानों के गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो गया। किसानों के हुए नुकसान की जानकारी के लिए प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी अनेक गांवों का दौरा किया और उनके नुकसान की जानकारी लेकर अधिकिरिओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी , बबलू प्रधान, रवि सैनी , अमित सैनी ओर समस्त गाँव वासी मौजूद रहे।