सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। दिल्ली में आप की प्रंचड बहुमत के साथ सरकार आने के बाद नगर में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां वितरित कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली जीत ने भाजपा के घमंड को चकनाचूर किया है।
मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए अंमगल रहा। दिल्ली में लगातार तीसरी बार आप की सरकार ने फिर से दिल्ली पर काबिज रहकर इतिहास रचा। तो वहीं उधर कांग्रेस की स्थिती बद से बदतर रहने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हताशा साफ नजर आई। तो वहीं भाजपाई भी मायूस नजर आएं। इसी बीच दिल्ली में आप सरकार के फिर से आने तथा अरविन्द केजरीवाल के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होने से नगर में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान मजहर खान, शाहजमां खान, राव मुकर्रम, फुरकान, अल्लारखा, जुबैर खान, फैसल कुरैशी, सरदार खान, अहमद खान, हाजी जिशान कुरैशी, कुलदीप कश्यप, आसिफ खान, हफीज मलिक, वाकतखान, जरीफ हव्वारी आदि उपस्थित रहे।