अरविंद सिसौदिया।
नानौता। थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व अवैध रूप से डीजल ब्रिकी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया नगर के मित्तरगढ रोड से अवैध रूप से 575 लीटर डीजल ब्रिकी करने वाले युवक विनोद पुत्र रामसिंह निवासी अनमोल विहार कालौनी, मित्तरगढ रोड मुहल्ला सरावज्ञान को थाना एसआई मनोज राठी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
क्या था पूरा मामला -
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के मुताबिक गत 26 सितंबर को थाना पुलिस ने मित्तरगढ रोड निवासी अनमोल विहार कालौनी निवासी में छापामारी करते हुए अवैध रूप से 575 लीटर डीजल बिक्री हेतू रखा गया था। मौके पर पंहुचे एसआई मनोज राठी व पूर्तिनिरिक्षक मदनपाल सिंह की मदद से पकडा गया था।
दो वारंटी गिरफ्तार, जेल गए
नानौता। थाना पुलिस ने दो वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से फरार चल रहे दो वारंटियो को थाना पुलिस ने गांव खुडाना निवासी मेहनती पुत्र बीजन व तेजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।