सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। 14 जनवरी को अनिल कुमार पुत्र नंद किशोर सती निवासी मोहल्ला सुल्तानपुरी दिल्ली अपने परिजनों के साथ देहरादून आया हुआ था। देहरादून में भागवत कथा का आयोजन हुआ था, जिसे वह लोग सुनने आया थे। बताया जाता है कि अनिल कुमार बिना बताए देहरादून से पैदल थाना क्षेत्र बिहारीगढ़ में घूमता हुआ मिला। जिसके संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार के परिजनों का पता लगाकर मंदबुद्धि अनिल कुमार को उसके पिता नंद किशोर सती पुत्र रामदयाल सती व भाई मनोज कुमार के सुपुर्द किया गया,। परिजनों को अपने खोए हुए बेटे के मिल जाने से खुशी का माहौल है। पीड़ित परिवार के सदस्य थाना बिहारीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त कर अपने गंतव्य स्थान को लौट गए।