देवबंद। नगर के श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में नवकार महामंत्र का पाठ कर ईद पर कुर्बान किये गये जीवों को सद्गति देने और उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं ने जिनेन्द्र प्रभु से विश्व शांति की भी कामना की। सोमवार को बेजुबान जीवों की कुर्बानी देने वाले पर्व ईद पर जैन समाज के लोगों ने मंदिरों में पूजन पाठ के साथ-साथ जीवों की आत्म शांति की कामना की। ईद-उल-अजहा पर नगर के जैन मंदिर में नवकार महामंत्र के पाठ का आयोजन किया गया। पाठ मौहल्ला हलवाई हट्टा स्थित श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने णमों अरिहंताणं, णमों सिद्धाणं, णमों आयरिणामं, णमों उवज्झायाणं, णमों लोएसव्वेसाहुणं का उच्चारण कर कुर्बान हुए जीवों की आत्मशांति को प्रार्थना की। साथ ही समाज के लोगों ने प्रभु से मृतक जीवों को सद्गति प्रदान करने की भी कामना की। अखिलेश जैन ने बताया कि गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी विश्व भर में मरें जीवों की आत्मा की शांति के लिए महामंत्र का जाप किया गया है। उन्होंने बताया कि हजारों वर्ष पूर्व भगवान पाश्र्वनाथ के मरते हुए नाग-नागिन को नवकार महामंत्र सुनाने से नाग-नागिन को देवलोक की प्राप्ति हुई थी। इस दौरान मंगलेश जैन, डोली जैन, पायल जैन, अर्चना जैन, रूचि जैन, अंकित जैन, सचिन जैन, श्रीचंद जैन, मोनिका जैन, प्रदीप जैन, सुरेश जैन, अजय जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।