सिटीवेब/सुरेंद अरोड़ा।
अंबेहटा। रामपुर मनिहारान से रिश्तेदारी से अपनी भाभी को लेकर लौट रहे। युवक पर बाइक पर सवार नकाबपोश अज्ञात दो लोगों ने किया जानलेवा हमला हमले में युवक और भाभी गंभीर रूप से घायल परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। नकुड थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला झाबरी निवासी पूर्व सभासद नसीम का 21 वर्षीय पुत्र जावेद शुक्रवार की शाम पांच बजे रामपुर मनिहारान से रिश्तेदारी से अपनी भाभी को साथ लेकर अंबेहटा लौट रहा था इस्लाम नगर रोड पर स्थित गांव देदपुरा के निकट जावेद पर नकाबपोश अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने डंडों से हमला किया हमला होते ही जावेद की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे बाइक सहित जावेद और उसकी भाभी और एक छोटी सी बच्ची सड़क किनारे खाई में गिरी गिर गए अज्ञात युवकों ने जावेद के सर पर डंडे से कई वार किए हमला करते ही अज्ञात हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पूर्व सभासद नसीम ने बताया कि रामपुर मनिहारान से अपनी रिश्तेदारी से भाभी को लेकर लौटे रहा था गांव देदपुरा के निकट बाइक सवार अज्ञात दो लोगों ने जावेद पर जानेवाले हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी भाभी शबनम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आस आस पास से गुजर रहे लोगों ने जावेद को उठाकर अंबेहटा के एक डॉक्टर के यहां उसका इलाज के लिए भर्ती कराया घटना की तहरीर पुलिस में देकर कार्रवाई की मांग की है।