• Home
  • >
  • योगी सरकार की कर्मचारियों और किसानों को बड़ी सौगात
  • Label

योगी सरकार की कर्मचारियों और किसानों को बड़ी सौगात

CityWeb News
Friday, 06 November 2020 12:21 PM
Views 295

Share this on your social media network

दिवाली से पहले योगी सरकार की कर्मचारियों और किसानों को बड़ी सौगात


दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और किसानों को बड़ी सौगात दी है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के तकरीबन 15 लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी ओर , किसानों को तोहफा देते हुए मंडी शुल्क में एक फ़ीसदी की कमी कर दी है, जिसका सीधा लाभ मंडी व्यापारियों को मिलेगा।


जी हां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मियों को बोनस का तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इससे राजकीय कोष पर 1022.75 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।


महामारी के दौरान बदली परिस्थितियों के बीच इस बार प्रदेश में दिवाली पर बोनस मिलने को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए दिवाली पर बोनस देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों व जिला पंचायत के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा।

                      गत वर्ष की तरह बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी, जबकि 25 प्रतिशत धनराशि का नकद भुगतान किया जाएगा।


बता दें जो कर्मचारी 31 मार्च, 2020 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा 30 अप्रैल, 2021 तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनको बोनस की सम्पूर्ण धनराशि का नकद भुगतान किया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा 700 रुपये होगी। प्रदेश में 2000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इस दायरे में आते हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +

संबंधित ख़बरें

Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web