सिटीवेब/प्रीति शर्मा।
सहारनपुर। नुमाईश कैंप स्थित देवपुरम लालद्वारा में बाबा लालदयाल महाराज की 665वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले बाबा लालदयाल महाराज की आरती कर उनका गुणगान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित व नकुड़ वाले बाबा की शिष्या देवी सुदीक्षा सरस्वती ने श्रद्धालुओं पर अमृत वर्षा कर आर्शीवाद दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बाबा लालदयाल के इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सच्चे मन व कर्म से किया गया काम सफल होता है।