• Home
  • >
  • 56 साल पुरानी दीवार बनी विवाद का कारण
  • Label

56 साल पुरानी दीवार बनी विवाद का कारण

CityWeb News
Thursday, 31 October 2019 07:31 PM
Views 582

Share this on your social media network

सहारनपुर। 56 साल पुरानी दीवार के विवाद को लेकर हुई पंचायत में भीम आर्मी के देवबंद विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया। देवबंद क्षेत्र के रणसूरा गांव निवासी सोमपाल बौद्ध भीम आर्मी के देवबंद विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने उनकी पुरानी दीवार को तोड़ दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। सोमपाल के मुताबिक बुधवार को इसी मामले में गांव में पंचायत हुई। पंच दोनों पक्षों की बात सुन रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरा पक्ष गुस्से से भर गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच बचाव को आई पत्नी संगीता बौद्ध के साथ भी मारपीट की गई। सोमपाल ने बताया कि उक्त लोगों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। जिस दीवार को उन्होंने तोड़ा वह करीब 56 वर्ष पुरानी है। इसमें लगी ईंटों की रसीद भी आज तक उसके पास सुरक्षित रखी हैं। आरोपी लोग जबरन दीवार पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उसने पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web