सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिलेभर में श्री गुरूनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरू के लंगर का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
श्री गुरूनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरूद्धारा सिंह सभा द्वारा गांधी पार्क मैदान में महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेक गुरू का आर्शीवाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे। इससे पूर्व उद्घाटन मौके पर पहुंचे मेयर संजीव वालिया ने पौधे वितरित कर लोगों से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने का आहवान किया। कीर्तन दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरू के पर्व की महत्ता बताई। श्रद्धालुओं ने गुरू के लंगर का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।