सहारनपुर । डांस मंत्रा यमुनानगर के तत्वावधान में यहां आयोजित राष्ट्र स्तरीय नृत्य चैंपियनशिप विभिन्न जनपदों के 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें से 50 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया।
रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित चैंपियनशिप का शुभांरभ जूनियर जसपाल भट्टी गुरमीत चावला, डांस मंत्रा के निदेशक दिवाकर व्यास ने परंपरागत ढंग से किया तत्पश्चात कुरुक्षेत्र ,अंबाला, यमुना नगर, देहरादून ,जलालाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर से आए लगभग 700 प्रतिभागियों ने एकल, युगल एवं सामूहिक नृत्य मैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जलालाबाद की डॉक्टर सबीना खान के निर्देशन में शहंशाह खान की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। निर्णायक की भूमिका में डांस प्लस के फाइनल विजेता कोशचन मार्क , कुरू डांस के मशहूर कोरियोग्राफर सरवन ठाकुर व डांस इंडिया डांस के कोरियोग्राफर सावन रघुवंशी ने 50 प्रतिभागियों का चयन यमुनानगर में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए किया। डांस मंत्रा के निर्देशक दिवाकर वत्स के अनुसार चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में मुंबई के प्रख्यात कोरियोग्राफर वैभव घूघे निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।