बीएम कश्यप।
सहारनपुर। हकीकतनगर बड़ा चैक स्थित श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंदिर में दैनिक श्रीराम कथा का 45वां वार्षिक उत्सव श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 45 ज्योति प्रज्जवलित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक राम दरबार भक्त रोहताश, चैधरी नीरपाल सिंह, राजेश गुलाटी, महेंद्र सचदेवा, अजय चानना, सतीश्वर चानना ने संयुक्त रूप् से दीप प्रज्जवलित कर किया। कथावाचक रोहताश ने कहा कि प्रभु की कृपा से दैनिक श्रीराम कथा के 51 साल के संकल्प में 46 वां श्रीराम दरबार प्रारम्भ होने जा रहा है। भक्त रोहताश ने बताया कि नित्य रामकथा में शिव स्तुति एवं भजनों का गायन किया जाता है। इससे भक्तों को दीर्घायु एवं निरोगी काया प्राप्त होती है। उन्होंने चैपाईयों, प्रसंगों एवं भजनों के माध्यम से श्रीराम दरबार का पाठ किया।