एसएल कश्यप।
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा उपचुनाव का नतीजा सहारनपुर में हुए नगर निगम के चुनाव के परिणाम की तरह ही सामने आया। दोनों ही चुनाव परिणाम के आखिरी समय में भाजपा प्रत्याशियांे ने बाजी पटल दी और जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया।
राजनीति में मतदाताओं की बाजीगरी का खेल अच्छे-अच्छों को धूल चटा देता है। क्रिकेट की तहर अनिश्चिताओं भरे इस खेल मैदान में कब बाजी पलट जाये किसी को पता नहीं चलता। ऐसा ही देखने को मिला गंगोह विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के दौरान। 12 प्रत्याशियों में से एक को विधायक चुनने का फैसला 3 लाख 69 हजार 367 मतदाताओं के हाथ था। 31 राउंड की गिनती के लिए 15 टेबिल सजी हुई थी। वीरवार की सुबह 8 बजे गिनती शुरू होते ही प्रत्याशियों के बीच चली हार-जीत की आकडेबाजी हर राउंड की गिनती के बाद जग जाहिर होने लगी। त्रिकोणीय माने जा रहे इस चुनाव परिणाम में हुआ भी ऐसा ही। पहले ही राउंड में सपा प्रत्याशी चैधरी इंद्रसेन ने भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी को पछाड़ दिया। इसके बाद पांचवे राउंड में सपा व भाजपा को पछाड़ते हुए कांग्रेस के नोमान मसूद ने लगभग पांच हजार वोट की बढ़त बना ली। उनकी यह बढ़त 10 वें राउंड में तीन हजार तक पहुंची। 15वंे राउंड में 9 हजार तथा 21वें राउंड में 10 हजार तक पहुंच गई। इस दौरान मुकाबला भाजपा व कांगे्रस के बीच ही होता रहा। 25वें राउंड में भी कांग्रेस ने करीब साढे चार हजार की बढ़त बनाये रखी। 27वें राउंड में कांग्रेस 60610 तथा बीजेपी 57773 वोट लेकर आगे बढ़ रही थी। 28 राउंड में लगभग कांग्रेस एक हजार वोट के लगभग बीजेपी से आगे थी। कांग्रेस प्रत्याशी पूरी तरह जीत को आश्वस्त थे। लेकिन आखरी के तीन राउंड ने पूरी बाजी को ही पलट दिया। बीजेपी प्रत्याशी कीतर सिंह ने तीनों राउंड में बढ़त बनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग पांच हजार वोट के अंतर से हरा दिया। यह परिणाम भी 2017 में मेयर चुनाव के नतीजे जैसा ही रहा। मेयर चुनाव में बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुरर्हमान शुरू से भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया से बढ़त बनाये हुए थे। आखरी के राउंड में मतदाताओं द्वारा की वोटिंग में बाजी पलट गई और बीजेपी प्रत्याशी करीब दो हजार वोट से मेयर का चुनाव जीत गये। बीजेपी के संजीव वालिया को एक लाख 21 हजार तथा हाजी फजलुरर्हमान को एक लाख 19 हजार के करीब वोट मिले थे।