• Home
  • >
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 1605 वाद निस्तारित
  • Label

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1605 वाद निस्तारित

CityWeb News
Sunday, 15 September 2019 04:21 PM
Views 671

Share this on your social media network

जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज राजीव शर्मा की अध्यक्षता में राष्टीªय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज राजेश कुमार तृतीय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील सिंह ने बताया कि राष्टीªय लोक अदालत में कुल 1605 वादों का निस्तारण किया गया। बताया कि उक्त वादों में 17 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद निस्तारित हुये। जिनमें पीडित लोगो को 5776013 रू0 दिलाया गया। जनपद के समस्त बैंको ने लोन सम्बन्धी 475 वाद निस्तारित करके लोन की राशि 29926449 ( दो करोड 99 लाख 26 हजार 449 ) वसूली । प्रशासन के 807 राजस्व एवं फौजदारी वाद भी राष्टीªय लोक अदालत में निस्तारित हुये। राष्टीªय लोक अदालत में मनोरमा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से 13 पारिवारिक विवाद आपसी सुलह समझोते के आधार पर निस्तारित हुये जिनमें से 8 वैवाहिक वादों में पति पत्नी को साथ- साथ गये। राष्टीªय लोक अदालत में निस्तारित वादों राजीव शर्मा जिला जज के 4, सुरेश चंद भारती अपर जिला जज के 6, सुभाष चंद अपर जिला जज के 2 , अहसान हुसैन अपर जिला जज का 1, कृष्ण चंद पाण्डे अपर जिला जज के 5, अचल नारायण सकलानी अपर जिला जज के 2, विजय कुमार डूगरांकोटी अपर जिला जज के 3, तैयब अहमद अपर जिला जज के 3, राजेश कुमार अपर जिला जज के 1, विकास गोयल अपर जिला जज के 3, अनामिका चैहान अपर जिला जज के 5, दीनानाथ अपर जिला जज के 1, बाकर शमीम रिजवी अपर जिला जज के 1, सुरेन्द्र प्रसाद लघुवाद न्यायाधीश के 3, राजीव शरन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 27, दिव्या चैधरी सिविल जज जू0डी0 नगर के 4, कन्हैया जी जे0एम0 प्रथम के 33, आंचल कसाना सिविल जज जू0डी0 हवाली के 2, आदित्य सिंह जे0एम0 द्वितीय के 69, एलके राठी अतिरिक्त जज के 41 एनआईएक्ट के वाद तथा भारत भूषण गर्ग के 2 वाद निस्तारित हुये। देवबन्द के निस्तारित वादों में राकेश कुमार नैन अपर जिला जज का 1, परितोष श्रेस सिविल जज देवबन्द के 41 एवं लीलू सिविल जज जू0डी0 के 50 वाद निस्तारित हुये। इस प्रकार आज कि राष्टीªय लोक अदालत में 1605 वादो का निस्तारण किया गया जिसमें न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, बैक एवं बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, प्रीलिटिगेशन लोक अदालत के सदस्य श्री पंकज बंसल, अधिवक्तागण एवं कोर्ट स्टाफ वादकारी का पूर्ण सहयोग रहा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web