• Home
  • >
  • विशेष चेकिंग अभियान में 156 गिरफ्तार, 491 वाहनों के काटे चालान
  • Label

विशेष चेकिंग अभियान में 156 गिरफ्तार, 491 वाहनों के काटे चालान

CityWeb News
Thursday, 13 February 2020 04:47 PM
Views 392

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा रात में चेंिकंग अभियान चलाकर दुपहिया वाहनों एवं एनबीडब्लू अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधक्षक, नगर एवं ग्रामीण व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियान को चलाया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा 2015 वाहनों को चेक किया गया। जिमें बिना हेलमेट 278 चालान, तीन सवारी 181 चालान, 32 वाहन सीज तथा एक लाख 67 हजार 200 रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को चलाये गये अभियान में सबसे अधिक कोतवाली सदर बाजर में 61, गंगोह में 16, कुतुबशेर में छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलाव देहात क्षेत्र से 124 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किये गये। एनबीडब्लू अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान के तहत 32 एनबीडब्लू अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web