• Home
  • >
  • जनपद में टीबी के 109 नये मरीज मिले
  • Label

जनपद में टीबी के 109 नये मरीज मिले

CityWeb News
Thursday, 31 October 2019 06:27 PM
Views 602

Share this on your social media network

सर्वे में गंगोह क्षेत्र में मिले सबसे अधिक टीबी के मरीज
सहारनपुर। सरकार का 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का संकल्प है। इसके लिए 10 से 23 अक्टूबर तक जनपद में श्एक्टिव केस फाइंडिंगश् अभियान चलाया गया। इसमें 3.87 लाख की आबादी का सर्वे किया गया। सर्वे में 1990 लोगों की जांच की गई। इसमें 109 मरीज टीबी के निकले, जबकि जनपद में पहले से ही 6475 टीबी के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
10 से 23 अक्टूबर तक चले श्एक्टिव केस फाइंडिंगश् अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 155 टीमें गठित की गई थीं। इनमें आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, डाट्स प्रोवाइडर और एनजीओ वर्कर को दक्ष किया गया था। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य थे। टीम के सदस्यों ने रोजाना 50-50 घरों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। लक्षण पाए जाने पर संबंधित मरीज का इलाज शुरू किया गया। प्रत्येक पांच टीमों पर एक -एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था, जिन्होंने रोजाना पर्यवेक्षण किया। कुल 31 सुपरवाइजरों को नियुक्त किया गया था। तीन सुपरवाइजरों पर मॉनिटरिंग करने के लिए एक चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इस अभियान में सभी टीमों ने अपने-अपने ब्लॉक में घर-घर जाकर लोगों से बात की, उनकी स्क्रीनिंग की। नगर क्षेत्र में 62500 की सर्वे वाली आबादी में 324 लोगों का चेकअप किया गया। इसमें 14 मरीजों में टीबी के लक्षण पाए गए। नेहरू मार्केट क्षेत्र की 75000 की आबादी में 172 लोगों को चिह्नित कर जांच के लिए नमूने लिए गए, इसमें 09 लोगों में टीबी की पुष्टि की गई। इसी प्रकार चिलकाना में 37500 की आबादी में 286 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए, इसमें 13 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। गंगोह में 50000 की आबादी में से 344 लोगों की जांच के बाद 19 लोगों में टीबी पाई गयी। गंगोह में सबसे अधिक मरीज टीबी के मिले हैं। नकुड़ में 17, सब्दलपुर में 13, देवबंद में 08 व पुवारंका में 16 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.राजेश जैन का कहना है कि 1990 लोगों को चिह्नित कर नमूने भेजे गए थे। इसमें 109 लोगों में टीबी के मरीजों की पुष्टि हुई है। इनका इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है।
गंगोह में मिले सबसे अधिक टीबी मरीज
स्वास्थ्य विभाग की नजर में गंगोह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। इससे पूर्व डेंगू को लेकर काफी चर्चा में रहा है। लेकिन इस बार एक्टिव केस फाइंडिंग के दौरान जनपद में सबसे अधिक केस यहीं पर मिले हैं।
जनपद में 3.87 लाख आबादी के सर्वे में घर-घर जाकर टीमों ने लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इसमें से 1990 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गये। इसमें 109 लोगों में टीबी पाई गई। सभी का इलाज कराया जा रहा है। गंगोह क्षेत्र में सबसे अधिक टीबी के मरीज मिले हैं। डा.राजेश जैन,जिला क्षय रोग अधिकारी, सहारनपुर।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web