• Home
  • >
  • राजतिलक के साथ, रामलीला का समापन, कलाकारों को किया पुरस्कृत
  • Label

राजतिलक के साथ, रामलीला का समापन, कलाकारों को किया पुरस्कृत

CityWeb News
Wednesday, 09 October 2019 05:58 PM
Views 516

Share this on your social media network

खतौली। देहात क्षेत्र गांव लोहड्डा में रामलीला में राम के राजतिलक के बाद कलाकारों को पुरस्कृत के बाद समापन हो गया। मंगलवार रात नौ बजे रामलीला मंच पर लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम दरबार लगाया गया। श्रीराम दरबार में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, अंगद, विभीषण विराजमान है। वेद मंत्रों के साथ श्रीराम चंद्र जी का राजतिलक किया। श्रीराम का जयघोष किया गया। रामलीला के समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित प्रजापति व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय प्रजापति ने रामलीला में प्रतिभाग करने वाले पात्रों व सहयोगियों को अपने हाथों से पुरस्कृत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येन्द्र पाल, राजपाल प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, राजबीर प्रजापति, मिंकु , राजेश कश्यप, गोराव शर्मा, राजीव, प्रवीण, अंकुर ,देव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web