सहारनपुर। जनपद को प्लास्टिक मुक्त किए जाने के लिए आज नगर निगम के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन कर स्कूली बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर प्लास्टिक को पूर्णतया तिलांजलि दिए जाने का आहृवान किया गया।
नगर निगम के तत्वावधान में आज गांधी पार्क के जनमंच सभागार में प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए जाने को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहाकि प्लास्टिक का प्रयोग मानव जीवन के लिए अत्याधिक नुक्सान दायक है। इसी के चलते प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह प्लास्टिक का किसी रूप मे प्रयोग न करें और आमजन को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न किए जाने के प्रति जागरूक करें।