मीरापुर। माता श्री महाकाली मण्डल के बैनर तले श्री माता महाकाली के ध्वज की भव्य शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली गयी। शोभा यात्रा का अनेक स्थानो पर पुष्प वर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया।
श्रीमाता महाकाली मन्दिर परिसर से विगत वर्षो की भांति माता के ध्वज की शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूजा अर्चना के साथ किया गया। यात्रा का शुभारम्भ इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने भगवान गणपति का पूजन कर किया। शोभा यात्रा में भगवान गणपति, भगवान शिव पार्वती, दुर्गा माता, श्री हनुमान जी, राधा कृष्ण, हिरणय कश्यप आदि धार्मिक झांकियो के साथ अनेक देश भक्ति से ओत प्रोत झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई देर रात वापस मन्दिर परिसर में समाप्त हुई। रास्ते में अनेक स्थानो पर श्रद्धालुओं ने माता की आरती व पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शांति व्यवस्था के लिये पीएसी के साथ कई थानो की पुलिस सक्रिय रही। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था करायी गयी। शोभा यात्रा व्यवस्था में दिनेश शर्मा, विनोद रस्तौगी, सुदेश कुमार, पं. विनोद कुमार नागर, संजय शर्मा, सरदार हैप्पी, ईश्वर सैनी, आनन्द रस्तौगी आदि सक्रिय रहे।
फोटो केप्शन- मीरापुर में माता काली मन्दिर परिसर में पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारम्भ करते अतिथि।