सहारनपुर। सहायक निदेशक सेवायोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि माह अक्टूबर 2019 में 15 अक्टूबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय दिल्ली रोड, सहारनपुर के प्रागंण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे इच्छुक पुरूष व महिला अभ्यर्थी जो 10वी, 12वी, पास तथा 18 से 35 वर्ष की आयु के हो, 15 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर में उपस्थित होकर साक्षात्कार मे भाग ले सकते हैं।