सहारनपुर। राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के चार खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ.अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि छह व सात अक्टूबर को जौनपुर, प्रयागराज एवं सैफई में आयोजित 53वीं उप्र राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के अंकुश पुंडीर ने चक्का फेंक में स्वर्ण, आधार सिंह ने लंबी कूद में रजत, अनिकेत पंवार ने 400 मीटर दौड़ में रजत तथा कु.काजल ने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। डॉ.गुप्ता ने बताया कि अंकुश, आकाश व अनिकेत के प्रदेश एथलेटिक्स टीम में चयन होने की पूर्ण संभावना है। ये खिलाड़ी दो से छह नवम्बर को आन्ध्रप्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, सुषमा बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वर पाल सिंह, डॉ.संदीप गुप्ता आदि ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।