सहारनपुर। राष्ट्र उन्नति की कामना को लेकर सम्भाल परिवार द्वारा एक शाम माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजनोपदेशकों ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
लिंक रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष केएल अरोड़ा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष महेन्द्र तनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महापौर संजीव वालिया, बाबा रिजकदास महाराज, रम्मी धवन, राजेन्द्र गुम्बर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। बाबा रिजकदास महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा माता की पूजा अर्चना सच्ची निष्ठाभाव से करनी चाहिए। इस दौरान दिलीप अरोड़ा, कुलदीप धमीजा, रविन्द्र मिगलानी, मंजित शाह, सुरेन्द्र मोहन, काला आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, अनिल बतरा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। कार्यक्रम में संजीव सचदेवा, राजन गांधी, सचिन गुम्बर, संजय अरोड़ा, राजपाल मक्कड़, महेन्द्र टुटेजा आदि मौजूद रहे।