• Home
  • >
  • सहारनपुर के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को ‘बुंदेलखंड रत्न’ सम्मान
  • Label

सहारनपुर के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को ‘बुंदेलखंड रत्न’ सम्मान

CityWeb News
Monday, 25 November 2019 04:46 PM
Views 761

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘‘बंुदेलखंड रत्न’’ की उपाधि से नवाजा गया है। सम्मान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर लोक निर्माण राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी,बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला व महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रही। समारोह का आयोजन गोमतीनगर लखनऊ के अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में राष्ट्रकवि श्री मैथिलीशरण गुप्त संस्थान के सहयोग से बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा किया गया था। रविवार को आयोजित उक्त समारोह में सहारनपुर के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह सहित समाज के विभिन्न लोगों को ‘बुंदेलखंड रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष महेंन्द्र कुमार तिवारी व कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अग्निहोत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web