• Home
  • >
  • वर्ष 2020 में 365 नहीं बल्कि 366 दिन होंगे
  • Label

वर्ष 2020 में 365 नहीं बल्कि 366 दिन होंगे

CityWeb News
Monday, 03 February 2020 07:36 PM
Views 548

Share this on your social media network

-लीप ईयर के चलते फरवरी महीना 29 दिन का होगा
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। वर्ष 2020 में लीप ईयर होगा। इसी लीप ईयर के चलते फरवरी माह 29 दिन की रहेगी। प्रत्येक चार वर्ष बाद आने वाला वर्ष लीप या अधिवर्ष कहलाता है। लीप वर्ष में 365 दिन के स्थान पर 366 दिन होते है।
प्रत्येक चार वर्ष बाद फरवरी महीने में एक दिन अतिरिक्त जोडकर संतुलन बनाया जाता है। क्योंकि पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और करीब 6 घंटे लगते है। इस कारण से प्रत्येक चार वर्ष में एक दिन अधिक हो जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा। शिवरात्रि पर मकर राशि के चन्द्रमा का योग बनता है। 59 वर्ष बाद शनि के मकर राशि में होने से व चन्द्रमा का संचार अनुक्रम में शनि के वर्गोत्तम अवस्था में शश योग का संयोग बनेगा। चन्द्रमा मन व शनि ऊर्जा का कारक ग्रह है। शनि व चन्द्र मकर राशि, गुरू धनु राशि, बुध कुंभ राशि व शुक्र मीन राशि में रहेंगे। इससे पूर्व यह स्थिती 1961 में बनी थी।
21 जून को होगा सूर्यग्रहण -
इस वर्ष दो सूर्यग्रहण होंगे। इनमें से 21 जून को होने वाला सूर्यग्रहण भारतवर्ष में दिखाई देगा जो कि खंडग्रास ग्रहण होगा। ग्रहणकाल सुबह 10ः14 बजे से शुरू होकर दोपहर 1ः40 तक रहेगा। जबकि दूसरा सूर्यग्रहण आगामी 14 दिसंबर को होगा। लेकिन यह भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web