सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा।
सहारनपुर। 14 फरवरी की शाम छह बजे करीब थाना प्रभारी सरसावा द्वारा मय फोर्स के क्षेत्र में पैदल गस्त की जा रही थी, तभी थाना प्रभारी की नजर 02 बच्चों पर पड़ी, जो काफी समय से इधर उधर घूम रहे थे। थाना प्रभारी सरसावा द्वारा मय फोर्स के दोनों बच्चों से उनका नाम पूछा गया तो अपना नाम इकरा व जुनैद और पिता का नाम नाजिम बताया। दोनो बच्चों की उम्र करीब 04-05 वर्ष है, तभी थाना प्रभारी सरसावा मय फोर्स द्वारा गांव में घूम घूम कर बच्चों के बारे में जानकारी की गई तत्पश्चात जानकारी जानकारी प्राप्त हुई कि बच्चों का पिता हजारा थाना सरसावा क्षेत्र का रहने वाला है और उन्हें उनके बच्चों के बारे में जानकारी दी। जिस पर नाजिम पुत्र नाजिर निवासी हजारा थाना सरसावा, सहारनपुर को थाने पर बुलाया गया और उनके बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। घर जाते समय बच्चों के पिता नाजिम द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया।