• Home
  • >
  • सिविल कोर्ट में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
  • Label

सिविल कोर्ट में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

CityWeb News
Monday, 27 January 2020 07:03 PM
Views 627

Share this on your social media network

सिटीवेब जितेंद्र यादव।
सहारनपुर। सिविल कोर्ट परिसर में जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त सिविल कोर्ट स्टाफ एवं समस्त बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपदीय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक न्यायाधीश बार एसोसिएशन के सदस्यगण एवं सिविल कोर्ट परिसर के समस्त कर्मचारियों को नागरिको के मूल कर्तव्यों एवं अधिकारों के संबंध में शपथ दिलाई गयी। उन्होेंने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य, सामाजिक एवं आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी वीर कनोडी लाल, श्रीमती मनोरमा,अहसन हुसैन, सुभाष चंद, के0सी0पाण्डेय, तयब अहमद, ललीता गुप्ता, राजेश कुमार, विकास गोयल, अनामिका चैहान व दीनानाथ समस्त अपर जिला जज एवं अनिल कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र चैहान, सचिव राजीव गुप्ता, अशोक कुमार पुण्डीर, अशोक पोसवाल, अरविन्द शर्मा एडवोकेट, लाभ सिंह, संतोष माहेश्वरी, मोमीन अजीम, राजकुमार गुप्ता सहित अनेक अधिवक्तागण एवं कोर्ट स्टाफ उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web