• Home
  • >
  • जनता बहकावे में आकर वोट खराब नहीं करेगी : फजलुर्रहमान
  • Label

जनता बहकावे में आकर वोट खराब नहीं करेगी : फजलुर्रहमान

CityWeb News
Friday, 05 April 2019 10:29 PM
Views 882

Share this on your social media network

सहारनपुर। बसपा, सपा, रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि जनता इस बार किसी के बहकावे में आकर अपना वोट खराब नही करेगी। गठबंधन इस बार भारी मतों से चुनाव जीत रहा है। हाजी फजलुर्रहमान ने यह बात अरबी मदरसा व ढोलीखाल में हुए जलसे के दौरान उमडी हजारों लोगों की भीड को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आज जो मान-सम्मान मेरे बडो और बच्चों ने दिया है उसकी जितनी भी तारीफ की जाये कम है। आप मुझे दुआ से नवाजे और भाजपा को हराने का काम करे। उन्होंने कहा कि आज गठबंधन ने विरोधी दलों की नींद उडा दी है। गठबंधन को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और लोकसभा के चुनाव गठबंधन के पक्ष में ही जायेंगे। इसलिये जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। समाजवादी सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है। सभा को वरिष्ठ नेता फिरोज आफताब, युवा नेता साद अली खान, देवबंद चेयरमैन माजिद अली, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, हाजी तसलीम, बसपा नगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान, सपा महानगर अध्यक्ष मौ.आजम शाह, औसाफ गुडडू, अदनान, अरसलान, उस्मान मुखिया, अब्दुल खालिद, पार्षद मंसूर बदर, फजलुर्रहमान ने भी संबोधित किया। जलसे में पार्षद शहजाद अहमद, प्रताप सिंह, पफरहाद गाडा, सईद अहमद, चैधरी शहजाद, आसिफ, डा.अहसान, नुसरत साबरी, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, हाजी गुलशेर, इमरान सैफी, नूर आलम, रिजवान जोगी, इरशाद, अमजद इरशाद, नौशाद अहमद राजा, मौ.शाहिद, राव महबूब, यामीन जुबैरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web