• Home
  • >
  • विदेशों में रहते हैं 1 करोड़ 65 लाख भारतीय, खाड़ी देशों में रहते हैं आधे से अधिक
  • Label

विदेशों में रहते हैं 1 करोड़ 65 लाख भारतीय, खाड़ी देशों में रहते हैं आधे से अधिक

CityWeb News
Wednesday, 20 December 2017 10:37 AM
Views 2503

Share this on your social media network

नई दिल्ली ( 19 दिसंबर ): संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में सबसे ज्यादा 1 करोड़ 65 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं। सोमवार को जारी 2017 अन्तरराष्ट्रीय प्रवासी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2000 में भारतीय प्रवासियों की संख्या करीब 71 लाख थी जो अब दोगुनी हो गई है। इसमें 50 प्रतिशत यानी आधा भारतीय प्रवासी खाड़ी देशों में रहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक खाड़ी देशों में 81 लाख भारतीय रहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में 30 लाख 31 हजार भारतीय रहते हैं। अमेरिका में 20 लाख 30 हजार भारतीय रहते हैं। सऊदी अरब में 20 लाख 27 हजार, ओमान में 10 लाख 20 हजार भारतीय और कुवैत में 10 लाख 16 हजार भारतीय रहते हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web