• Home
  • >
  • उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए निगम के नौ कर्मचारी सम्मानित
  • Label

उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए निगम के नौ कर्मचारी सम्मानित

CityWeb News
Monday, 27 January 2020 05:54 PM
Views 698

Share this on your social media network

-महापौर व नगरायुक्त ने शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर को अपने सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा से अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए गणतंत्र दिवस पर नगर निगम द्वारा नौ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर निगम की ओर से महापौर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए नौ कर्मचारियों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन व सम्मानित किया गया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें कम्पयूटर ऑपरेटर इंतजार, विद्युत मिस्त्री मनीष, कंट्रोल रुम से आशीष सैनी व वनीश, रिकॉर्ड रुम चपरासी मेघपाल, हैड माली शकील व माली साजिद और सफाई कर्मचारी रणजीत व श्रीमती कमलेश शामिल हैं। इस अवसर पर महापौर संजीव वालिया ने गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता व सद्भाव हमारे संविधान की आत्मा है। हम सब परस्पर भाईचारे को कायम रखते हुए एक श्रेष्ठ नागरिक के रुप में अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करें तभी देश शक्तिशाली बन सकेगा। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने गणतंत्र पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें ईमानदारी से अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहते हुए अपने संविधान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित करता है। आज नगर निगम के ऐसे ही कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने सेवाकाल में अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक सम्पादित किया है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web