सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को प्रभु जी की रसोई का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रभु जी की रसोई के खाने का स्वाद चखकर इसका जाएजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभु जी की रसोई को ढाई साल पूरे हो गये हैं। आज भी इस रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रभु जी की रसोई में खाने का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। अच्छे से अच्छा खाना बनाया जाता है। जेसे दाल रोटी चावल रायता हलवा और भी विभिन्न प्रकार के खाने दिये जाते हैं।