• Home
  • >
  • कांवड़ मेला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने पुरा महादेव में किया रुद्राभिषेक
  • Label

कांवड़ मेला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने पुरा महादेव में किया रुद्राभिषेक

CityWeb News
Thursday, 25 July 2019 05:33 PM
Views 707

Share this on your social media network

कांवड़ मेला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने पुरा महादेव में किया रुद्राभिषेक 1 / 2भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बागपत की धरती पर पधारे योगी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सीधे पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बागपत की धरती पर पधारे योगी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सीधे पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुरामेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना और आरती कर मुख्य पुजारी से आशीर्वाद लिया।

भगवान महादेव की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जिस प्रकाश कुंभ मेले का सफल आयोजन हुआ था, ठीक उसी तरह से कांवड़ यात्रा को भव्यता मिली है। उप्र में पहली बार देखने को मिला कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा है। इस बार भी सावन शिवरात्रि पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा किया जाएगा। लेकिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से जब अब सड़कों पर हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी गई है। जैसे सवाल पूछा गया तो वह सीधे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पाले में डालते हुए नो कमेंटस करते हुए निकल लिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार की दोपहर 1.30 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए कार द्वारा सीधे पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे।
जहां पर उन्होंने भगवान परशुरामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जनपद बागपत के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, श्रीशचंद शर्मा, विधायके योगेश धामा, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी भी शामिल रहे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कर्मकांडी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान पुरा महादेव का करीब एक घंटे तक पूरे मनोयोग से पूजा अर्चना की। बाद में आरती कर पूजा का समापन हुआ। स्वतंत्रदेव सिंह ने मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा से आशीर्वाद भी लिया।

तत्पश्चात पत्रकारों से वार्ता में कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में का सदस्यता वर्ष और संगठन का पर्व चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है । कार्यकर्ताओं में बौद्धिक और नेतृत्व क्षमता के साथ उनके आचरण और व्यवहार संस्कारवान बनाने की सीख दी जाती है। सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं नीतियों पर जैसे बिंदुओं पर चर्चा होती है जिससे कि वह समाज में जाकर बता सकें। उन्होंने भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, इसीलिए अभी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, इस वर्ष सदस्य बनाने का लक्ष्य काफी कम है क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षत अमित शाह ने अभी तक 11 करोड़ लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर एक रिकार्ड कायम की है, इसलिए सभी सक्रिय सदस्यों के बनने के बाद संगठन पर चर्चा कर उसे विस्तार देने का काम किया जाएगा। स्वतंत्रदेव सिंह ने योगी सरकार का बखान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में कुंभ मेला और अयोध्या में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए हैं ठीक उसी प्रकार कांवड़ यात्रा और मेले को भव्यता मिली है। कांवड़ियों को रास्ते में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रास्ते में मीट व शराब की दुकानें बंद कर दी गई है। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस बार भी कांवड़ यात्रा भव्यता के साथ पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार का ध्येय सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का है। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बिना बात किए मंदिर परिसर से निकल पड़े। पुरा महादेव का आशीर्वाद लेने आया हूं, आगे भी आता रहूंगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पुरा महादेव मंदिर में पहली बार नहीं, कई बार आना हुआ है। महर्षि परशुराम द्वारा स्थापित महादेव मंदिर प्राचीनतम मंदिरों एवं सिद्धपीठ है। यहां पर हर मनोकामनाएं पूरी होती है। उन्होने कहा कि पुरा महादेव का आशीर्वाद लेने आया हूं और आगे भी आता रहूंगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web