पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी के कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली और इस बार कैबिनेट में हिंदू सांसद दर्शन लाल को भी शामिल किया गया।
- दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 2 दशक से ज्यादा समय में शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं।
- राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं।
- 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। साल 2013 में वह PML-N पार्टी की टिकट पर माइनॉरिटी कोटे से दूसरी बार सांसद चुने गए थे।