लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि कारगिल विजय दिवस की बधाई देता हूं। 1999 में पूरी दुनिया ने भारत का पराक्रम देखा था। सैनिकों ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की थी। भारत की सेना दुनिया के अंदर सबसे बहादुर मानी जाती है। श्रेष्ठ भारत की तस्वीर उस समय दिखी थी। देश की सीमा अलग-अलग देशों से घिरी हैं। अंतिम क्षण तक जवान सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। भारत के हरेक नागरिक को सेना पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। प्रेरणा प्रकट करती हैं इस तरह की वाटिकाये जैसी लखनऊ में बनी है। अपना योगदान भारत की सुरक्षा के लिए हरपल करेंगे।
इस दौरान अमीनाबाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 'सांस है जब तलक नहीं रुकेंगे कदम' देशभक्ति गीत पर कारगिल में बलिदान हुए सैनिकों का दृश्य प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल राम नाईक, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री, महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।