• Home
  • >
  • युवक ने यमुना में लगाई छलांग
  • Label

युवक ने यमुना में लगाई छलांग

CityWeb News
Wednesday, 25 November 2020 12:32 PM
Views 380

Share this on your social media network

युवक ने यमुना में लगाई छलांग


  बेहट में मंगलवार की शाम थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा निवासी एक युवक ने हथिनीकुंड बैराज पर हरियाणा क्षेत्र में यमुना में छलांग लगा दी। उसकी बाइक यमुना किनारे खड़ी मिली, जिस पर मोबाइल रखा था। पुलिस ने उससे फोन किया तो शिनाख्त हुई। पुलिस युवक को तलाश करा रही है।


हथिनी कुंड बैराज पर हरियाणा क्षेत्र में शाम एक युवक ने अपनी बाइक किनारे पर खड़ी कर यमुना में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह देखा तो तत्काल हरियाणा की सीमावर्ती पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो बाइक की सीट पर मोबाइल रखा था। पुलिस को बाइक के कागजात भी मिले, जिसमें निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ लिखा था।

पुलिस ने उस मोबाइल से फोन किया तो नाम की पुष्टि हुई। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने युवक की यमुना में तलाश शुरू करा दी थी।हालांकि अभी भी युवक का शव नहीं मिल पाया है

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web