• Home
  • >
  • दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान ने मनाया अपना 146वां जन्मदिन
  • Label

दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान ने मनाया अपना 146वां जन्मदिन

CityWeb News
Thursday, 05 January 2017 12:03 PM
Views 3011

Share this on your social media network

दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान ने मनाया अपना 146वां जन्मदिन, तो ये है इनकी लंबी उम्र का राज दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान ने 31 दिसंबर को अपना 146वां जन्मदिन मनाया। इंडोनेशिया में रहने वाले उसियम बहगोतो दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।
इंडोनेशिया की सरकार द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के मुताबिक बहगोतो का जन्म 31 दिसंबर 1870 में हुआ था। इसलिये बहगोतो को दुनिया का सबसे उम्रदराज इंसान कहा जाता है। इतनी अधिक उम्र तक जीवित रहने के बाद बहगोतो अब जीना नही चाहते क्योंकि अब उन्हें देखने और सुनने में काफी परेशानी होती है।
वनइंडिया के अनुसार इंडोनेशिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले बहगोतो ने तीन शादियां की थी हालांकि अब उनकी तीनों पत्नियां और सारे बच्चों की भी मृत्यु हो चुकी है। वह यहां एक पुराने घर में अपने परपोतों और परपोतियों के साथ रहते हैं। उनका परिवार उनका बहुत ख्याल रखता है। बहगोता का कहना है उनकी इस उम्र का राज है धैर्य। धैर्यवान लोग ही दीघार्यु होते हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web