• Home
  • >
  • हिसाब मांगने वाले बताएं पांच साल में क्या किया- प्रियंका गांधी
  • Label

हिसाब मांगने वाले बताएं पांच साल में क्या किया- प्रियंका गांधी

CityWeb News
Wednesday, 24 April 2019 07:49 PM
Views 729

Share this on your social media network

महोबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को महोबा में पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि पीएण मोदी 70 सालों का हिसाब मांग रहे हैं लेकिन पांच सालों में क्या किया यह नहीं बता पा रहे हैं। तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह केवल पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन विकास के मुद्दे पर चुप हो जाते हैं। हिन्दुस्तान के सवाल के जवाब पर प्रियंका गांधी ने दोहराया कि वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर वह पार्टी का फैसला को मानेंगीं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि वह राहुल गांधी का अपमान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड से कांग्रेस का पुराना रिश्ता है। जब भी केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रही बुंदेलों के दर्द को समझ कर उसे दूर किया। एक बार फिर उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार बनते ही बुंदेलखण्ड के किसानों के लिए पानी की व्यवस्था करके हरियाली लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह हर जनसभा में अपनी सरकार के काम गिनाते हैं लेकिन इसके बाद भी यहां का किसान बदहाल है।
प्रियंका गांधी ने भीड़ कम होने पर नाराजगी जताई और कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस के लोकल कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा घेरे को कम करते हुए महिलाओं से कुछ पल के लिए बातचीत की और उनका दर्द समझ पर फफक पड़ीं। कहा कि देश को मोदी ने तो प्रदेश को सपा और बसपा ने लूटा है। नोटबंदी और जीएसटी के बारे में कहा कि इससे व्यापारी वर्ग भी भाजपा से नाराज है जिसके परिणाम सामने देखने को मिलेंगे।
प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान बुधवार को यहां कहा कि यदि कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनी तो बुंदेलखण्ड का पिछड़ापन दूर किया जाएगा। कहा कि यहां बेरोजगारी और अन्ना प्रथा की बड़ी समस्या है जिसे हर हाल में कांग्रेस ही दूर करेगी। गांधी ने कहा कि बुंदेलखण्ड में रोजगार के साधन नहीं हैं और पानी की समस्या भी किसानों के लिए बड़ी कठिन है। शहर के परमानन्द चौराहे से शुरू हुए रोड शो के दौरान उन्होंने रास्ते में सड़क के दोनों ओर पटरी दुकानदारों से भी उनका दर्द जाना। इसके बाद गुरुद्वारे में पहुंच उन्होंने माथा टेका। गुरुद्वारे के बाद श्रीमती गांधी का कारवां आगे बढ़ा। आल्हा चौक और ऊदल चौक में स्थापित मूर्तियों को भी उन्होंने देखा। इसके बाद पुराने रामलीला मैदान की ओर उनका रोड शो आगे बढ़ा। बीच-बीच में उन्होंने बुंदेलों की समस्याएं भी जानी। माना कि खनिज संपदा से परिपूर्ण बुंदेलखण्ड का इसके बाद भी विकास नहीं हो पा रहा है। एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि विकास कराने का वक्त आ गया है। कहा कि जनता और मेरे बीच की दूरी मुझे अच्छी नहीं लगती इसलिए लम्बे-चौड़े भाषण में विश्वास नहीं करती।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web