• Home
  • >
  • हमने सुरक्षा का माहौल बनाया : योगी
  • Label

हमने सुरक्षा का माहौल बनाया : योगी

CityWeb News
Sunday, 24 March 2019 07:41 PM
Views 818

Share this on your social media network

मुख्यमंत्री ने बेहट से किया चुनाव प्रचार का आगाज
कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन पर साधा जमकर निशाना
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार से अपना विधिवत प्रचार शुरू कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में मोर्चा संभाला और भाजपा के काम का विस्तृत ब्यौरा देने के साथ ही कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज मां शाकंभरी के दर्शन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचा हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे साथ पीएम नरेंद्र मोदी का काम है। देश में पांच साल में मोदी सरकार ने अच्छा काम किया है। हमने सुरक्षा का माहौल बनाया है। योगी ने कहा कि पहले आतंकियों को बिरियानी खिलाई जाती थी, हम इनको गोली खिला रहे हैं। दो साल में हमने प्रदेश में गुंडों पर लगाम कसी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने गन्ना बकाया भुगतान किया है। हमारे वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडेक्ट योजना के तहत यहां के उत्पादों को नया आयाम मिला है। यहां के लोगों ने मेहनत कर सहारनपुर को अलग पहचान दी है।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मैन बिदाउट ब्रेन’ बताया। उन्होंने कहा कि हमने अमेठी में विकास किया है। इस बार चुनाव में भ्रष्टाचारी हारेंगे। इस बार देश विरोधी ताकतों की हार होगी। सपा और बसपा ने प्रदेश में कई काम लटकाए। हमारी सरकार में किसानों के अच्छे दिन आए। हमने सहारनपुर की ब्रांडिंग की है। सीएम ने कहा कि मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम जी के नाम का दुरुपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था। योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा शासन के भ्रष्टाचार का जिक्र भी किया। बुआ-बबुआ व मामा-चाचाओं ने देश को लूटा है। मायावती के साथ अखिलेश मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web