• Home
  • >
  • मुंबई हमले की आज 12वीं बरसी
  • Label

मुंबई हमले की आज 12वीं बरसी

CityWeb News
Thursday, 26 November 2020 12:21 PM
Views 332

Share this on your social media network

मुंबई हमले की आज 12वीं बरसी


26 नवंबर 2008 को मुंबई पर एक आतंकी हमला हुआ था। जिसे आज 12 साल पूरे हो चुके हैं। 10 आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। जिसमें लगभग 166 लोग मारे गए थे। आज उसी मुंबई अटैक की 12वीं बरसी हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार को मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।


देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट कर लिखा, "मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।"


केंद्रीय कानून और न्याय, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुंबई में आतंकवादी हमलों की 12वीं वर्षगांठ पर सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं वर्दी में उन बहादुर पुरुषों को सलाम करता हूं जिन्होंने #MumbaiTerrorAttack के दौरान देश की रक्षा करने में असाधारण साहस दिखाया। भारत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि। जय हिंद!"

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web