• Home
  • >
  • यमुना में नहाते समय तीन युवक डूबे, यमुना से तीनों के शव किए बरामद
  • Label

यमुना में नहाते समय तीन युवक डूबे, यमुना से तीनों के शव किए बरामद

CityWeb News
Sunday, 19 July 2020 12:43 PM
Views 492

Share this on your social media network

यमुना में नहाते समय तीन युवक डूबे, यमुना से तीनों के शव किए बरामद

शनिवार की शाम करीब 7 बजे कैराना स्थित यमुना में हरियाणा की साइड तीन युवक नहा रहे थे। नहाते समय तीनों युवक यमुना के गहरे पानी में समां गए। युवकों को डूबता देख एक ग्रामीण ने शोर मचाया। जिसके बाद यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वही यमुना में तीन युवकों के डूबने की सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों एवं बाढ़ राहत दल की टीम की मदद से करीब 1 घंटे बाद तीनों युवकों के शव यमुना से बाहर निकालें।  तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पुलिस युवकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई हैं। वही यमुना में तीन युवक के डूबने की सूचना पर हरियाणा का पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शाम के समय यमुना में नहाते समय तीन युवक डूब गए हैं।गोताखोरों एवं बाढ़ राहत दल की मदद से तीनों के शव यमुना से निकाल दिए गए। तीनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहें हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web