• Home
  • >
  • सऊदी अरब में हजारों करोड़ का घोटाला, हिरासत में 201 लोग
  • Label

सऊदी अरब में हजारों करोड़ का घोटाला, हिरासत में 201 लोग

CityWeb News
Friday, 10 November 2017 04:46 AM
Views 1975

Share this on your social media network

नई दिल्ली ( 9 नवंबर ): सऊदी अरब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया गया है। इस अभियान में 201 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सऊदी के भावी किंग मोहम्मद बिन सलामन द्वारा छेड़े गए इस अभियान में देश के कई राजकुमारों समेत शीर्ष अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा गया है।
देश में पिछले कुछ दशकों में करीब 100 अरब डॉलर (करीब 7000 करोड़ रुपये) ष्टाचार की भेंट चढ़ गए। सऊदी के अटर्नी जनरल सऊद अल मोजेब ने एक बयान जारी कर कहा कि 208 लोगों को शनिवार सुबह तक पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 7 लोगों को बिना किसी आरोप को छोड़ दिया गया और 201 लोग अभी भी हिरासत में हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जानकारी मिल रही है। पिछले तीन साल की जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि पिछले कुछ दशकों में हजारों करोड़ रुपये का गबन किया गया है
सऊदी सरकार ने हालांकि हिरासत में लिए गए शख्स का निजता का हवाला देते हुए किससे पूछताछ हो रही है इसके बारे में बताने से इनकार कर दिया। एक अनुमान के तहत करीब 1,700 बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गया है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web