• Home
  • >
  • नेहरा ने संन्यास लेने के बाद किया धोनी को लेकर ये खुलासा
  • Label

नेहरा ने संन्यास लेने के बाद किया धोनी को लेकर ये खुलासा

CityWeb News
Friday, 10 November 2017 04:50 AM
Views 3548

Share this on your social media network

नई दिल्ली (9 नवंबर): क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पहली बार बयान दिया है। भले ही कुछ लोग धोनी पर सवाल खड़े कर रहे हों, लेकिन नेहरा ने उनका समर्थन किया है।
नेहरा का मानना है कि धोनी 2020 टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। नेहरा ने कहा कि पूर्व कप्तान को तब तक खेलना चाहिए, जब तक वह फिट हैं। हर घर में एक बड़े व्यक्ति की जरूरत होती है। टीम इंडिया में ऐसे अनुभवी धोनी हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले 2-3 साल वह और खेलेंगे, जब तक वह शारीरिक तौर पर फिट हैं। क्रिकेट परिस्थितियों का खेल है और इसमें खेलना आसान नहीं होता है।
नेहरा ने कहा, यदि मैं कोच या कप्तान होता तो उनसे कहता कि उन्हें खेलना ही है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और उन्हें खेलना ही है। यदि वह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे होंगे तो वह पहले शख्स होंगे जो कहेंगे कि अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। निजी तौर पर मेरा मानना है कि धोनी पर छोड़ देना चाहिए और उन्हें क्रिकेट खेलने देना चाहिए।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web