• Home
  • >
  • पांच वर्षीय मासूम से शिक्षक ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार
  • Label

पांच वर्षीय मासूम से शिक्षक ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार

CityWeb News
Monday, 26 October 2020 05:41 PM
Views 375

Share this on your social media network

पांच वर्षीय मासूम से शिक्षक ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार

बता दें कि पीलीभीत में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की 5 साल की मासूम से एक शिक्षक ने रेप किया है।  मासूम कक्षा दो की छात्रा है। वह अपनी सहेली 8 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही धर्मेंद्र मौर्य के यहां सोमवार सुबह 8 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी।

इसी दौरान शिक्षक ने पहले तो 8 वर्षीय मासूम के साथ अश्लीलता की। इस पर वह भाग गई। इसके बाद आरोपी ने 5 वर्षीय मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह 9 बजे मासूम रोती हुई अपने घर पर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मासूम के साथ दरिंदगी की खबर सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए।

जिसके बाद सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जहानाबाद हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम को हालत खराब होने पर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

     पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। मासूम बच्ची के पिता की ओर से आरोपी धर्मेंद्र मौर्य के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मासूम की तबियत ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web