• Home
  • >
  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करें
  • Label

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करें

CityWeb News
Wednesday, 11 November 2020 12:23 PM
Views 451

Share this on your social media network

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करें

   

  चिलकाना रोड स्थित वार्ड-6 के प्राथमिक विद्यालय वर्धमान कालोनी हलालपुर में नगर निगम और फोर्स एनजीओ ने मिशन शक्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन में पूर्ण भागेदारी कर सहारनपुर को नंबर वन पर लाने में सहयोग करें।


उन्होंने कहा कि यदि नारी शक्ति स्वच्छता का संकल्प ले तो पूरा वार्ड आदर्श वार्ड बन जायेगा और सहारनपुर को नंबर वन पर आने से कोई नहीं रोक पायेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम हलालपुर के तालाब का सुंदरीकरण कराने जा रहा है, जिस गली-मोहल्ले में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा उसी में सड़क, बिजली और पानी आदि के विकास कार्य अधिक कराए जाएंगे और अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। इसलिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं। खुद जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने स्कूल में पेयजल की व्यवस्था कराने का भी भरोसा दिया।


    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके त्रिपाठी ने कहा कि अभद्र व्यवहार करने पर महिलाएं सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर मदद ले सकती हैं। किसी भी विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें। महिला सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जा रहीं है। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गुरुदेवी वर्मा, पार्षद नरेंद्र कुमार, आइटीसी की प्रोग्राम आफिसर लिपिका सत्पथी, फोर्स एनजीओ के समन्वयक मो. अर्श, फाई एवं खाद्य निरीक्षक महेशचंद राणा,  आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web