• Home
  • >
  • यूपी उपचुनाव में सुपरएक्टिव सीएम योगी
  • Label

यूपी उपचुनाव में सुपरएक्टिव सीएम योगी

CityWeb News
Friday, 30 October 2020 04:07 PM
Views 367

Share this on your social media network

यूपी उपचुनाव में सुपरएक्टिव सीएम योगी, गायब हुए विपक्षी


उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर सीट पर एक से दो बार रैलियां कर चुके हैं। हालांकि, विपक्षी दलों के दिग्गज चेहरे उपचुनाव प्रचार में अभी भी गायब ही है।


     बता दे समाजवादी पार्टी उप चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय लोक दल को समर्थन कर रही है। जिन 7 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें से मल्हानी सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है। इसके बावजूद भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी तक किसी भी सीट पर जाकर प्रचार नहीं किया।


       वही बसपा की बात करें तो बहुजन समाजवादी पार्टी भी सातों सीट पर उपचुनाव लड़ रही है पर मायावती किसी भी सीट पर अभी तक प्रचार के लिए नहीं गई है।


            दूसरी और सूबे में अपनी खोई सियासी जमीन वापस पाने के लिए जद्दोजहद में लगी कांग्रेस ने 6 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए जबकि टूंडला सीट पर उसका पर्चा खारिज हो गया। बता दें यूपी में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा खुद प्रियंका गांधी ही है। उप चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में भी उनका नाम शामिल था। इसके बावजूद प्रियंका गांधी उपचुनाव की किसी भी सीट पर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए नहीं उतरी है।


 विपक्षी दल के इस गायब हुए अवतार को देखकर बीजेपी के प्रवक्ता चंद्रमोहन का कहना है कि कांग्रेस, सपा और बसपा उपचुनाव की लड़ाई में हार मान चुकी है। इसलिए अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मायावती चुनावी प्रचार में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 2017 और 2019 चुनाव में लोगों ने मिलकर प्रचार कर अपना राजनीतिक हश्र देख लिया है जबकि बीजेपी अपनी संजीदगी और पूरी मेहनत की वजह से चुनाव जीत गई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गैर राजनीतिक व्यक्ति है वह लंदन ही रहते हैं। जबकि प्रियंका गांधी सोशल मीडिया की नेता है तो वह किस मुंह से वोट मांगेंगे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web