• Home
  • >
  • डिकवेला और हेराथ को शमी ने किया आउट, फॉलोऑन का खतरा
  • Label

डिकवेला और हेराथ को शमी ने किया आउट, फॉलोऑन का खतरा

CityWeb News
Saturday, 05 August 2017 11:58 AM
Views 3785

Share this on your social media network

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेले जा रहे इस मैच पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत होती जा रही है। श्रीलंका ने 152 रनों तक आठ विकेट गंवा दिए हैं। रंगना हेराथ दो रन बनाकर मोहम्मद शमी का दूसरा शिकार बने। निरोशन डिकवेला 51 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे। इससे पहले धनंजय डिसिल्वा रविंद्र जडेजा की गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हुए थे। इससे पहले पूर्व कप्तान एंजलो मैथ्यूज 26 रन बनाकर आउट हुए थे। आर अश्विन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका स्टनिंग कैच लपका था।
मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंकाई कप्तान कप्तान दिनेश चंडीमल और कुसल मेंडिस का विकेट लेकर मेजबान टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया था। चंडीमल 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। इसके बाद उमेश यादव ने मेंडिस का विकेट झटका। मेंडिस 24 रन बनाकर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। इसके बाद मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला ने तेजी से रन जोड़े। इन दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई।
मैच के दूसरे दिन श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 50 रन पर दो विकेट था। तीसरे दिन 10 रन जुड़ने के बाद चंडीमल आउट हुए और फिर चार रन बाद ही मेंडिस भी आउट हो गए। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 622 रनों पर घोषित की। इन दोनों के अलावा आर अश्विन, रिद्धिमान साहा और रविंद्र जडेजा ने भी पचासा जड़े। जडेजा नॉटआउट 70 रन बनाकर लौटे थे।
भारत के विशाल स्कोर के सामने श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
भारतीय टीम के पहली पारी के 622 रनों के विशाल स्कोर के सामने मेजबान श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 5० रनों पर ही दो विकेट खो दिए हैं। वह मेहमानों से अभी 572 रन पीछे है। उपुल थरंगा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और श्रीलंका को शून्य के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। बता दें कि थरंगा अश्विन की गेंद पर केएल राहुल को कैच दे बैठे। इसके बाद 33 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा और 25 के व्यक्तिगत स्कोर पर करूणारतने अश्विन का शिकार हुए।
दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान दिनेश चंडीमल आठ और कुशल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने चेतेश्वर पुजारा (133), अजिंक्य रहाणे (132), रिद्धिमान साहा, (67) लोकेश राहुल (57), रविचंद्रन अश्विन (54) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 7०) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित की।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +

संबंधित ख़बरें

Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web