स्कूल संचालक की हत्या, मस्जिद की सीढ़ियों पर मिला शव
नानोता में स्कूल संचालक का शव मस्जिद की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर सुबह के समय हत्या की सूचना पर खलबली मच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गुरुवार सुबह को नानोता के शिया समाज की पुरानी जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पंहुची। पुलिस ने शव की पहचान नगर के लर्नर्स एकेडमी के संचालक अहमद हसन के रूप में की। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ गांगोह का कहना है कि अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज जर करवाई होगी।